सोनौली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन

 

A M D NEWS


सोनौली नौतनवा।


आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शाम को करीब 5 बजे नगर के रामजानकी चौक पर केक काटकर लोगो को मिठाई खिलाई, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषि त्रिपाठी जिंदाबाद, योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाएं।


बताते चले कि, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का आज जन्मदिन है, आज के दिन को यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जिला सहसंयोजक रवि वर्मा ने जन्मदिन मनाने के लिए बाकायदा केक और लड्डू का प्रबंध कर लोगो को आमंत्रित किया, वही रवि वर्मा ने भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, वरिष्ठ नेता अखिलेश त्रिपाठी के साथ केक काटकर लोगो मे मिठाई वितरण कर जन्मदिन मनाया।


इस मौके पर भाजपा आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल, नरेन्द्र तिवारी, महेंद्र जायसवाल, सागर विश्वकर्मा, संतोष मद्धेशिया, हनी वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.