गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत सोनौली में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

AMD NEWS 

महराजगंज उत्तर प्रदेश



आज सुबह से ही श्रीराम जानकी मंदिर सोनौली के प्रांगण में डॉक्टरों की विशेष टीम ने कैम्प लगा कर नगर के लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया, वही मरीजों का जांच निशुल्क तो हुआ ही साथ मे दवाएं भी निशुल्क प्रदान किया गया।


जानकारी देते चले कि, आज सुबह करीब 10:30 बजे से आदर्श नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए सेवा भारती जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जिला संरक्षक सीताराम लोहिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लग गई।





नगर में लगे इस कैम्प में 6 डॉक्टरों की विशेष टीम ने लोगो का जांच करना शुरू कर दिया, वही सबसे पहले माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुवे बाबा शिवनारायण दास जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, कन्हैयालाल गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने पूजा अर्चना की।


आज देवरिया मेडिकल कॉलेज के विशेष डॉक्टरों टीम श्रीराम जानकी मंदिर में लगने वाली निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपना योगदान प्रदान करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ राजीव सक्सेना, डॉ सीपी तिवारी, डॉ अभय कीर्ति शुक्ला, डॉ ऋषिकेश कौशिक, डॉ अभिजीत सिंह, डॉ शुभम जायसवाल है।



इस मौके पर कृपाशंकर कान्दू, बबलू सिंह,  उमाकान्त मद्धेशिया, प्रदीप जायसवाल, सेक्टर प्रमुख प्रेमनाथ सिंह, स्टार प्रचारक भाजपा जुगुल किशोर कन्नौजिया सहित तमाम लोगो ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.