महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर रामजानकी मन्दिर परिषर में नवनिर्मित महादेव मंदिर को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है, वही नगर के प्रतिष्ठित लोगो के सहयोग से बड़े ही धूमधाम से शिव महोत्सव मनाएं जाने की जानकारी मिली है।
इस सम्बंध में पंडित जितेन्द्र मणि त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि, 16 फरवरी 2023 को शाम 4 बजे से नगर में मोटरसाइकिल से धर्मयात्रा का प्रारम्भ होना है, 17 फरवरी 2023 को भब्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। पंडित जितेन्द्र मणि त्रिपाठी जी एवं पंडित कुलदीप पाठक जी ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर पूरे नगर का पूर्ण सहयोग परस्पर मिल रहा है, वही विशाल भंडारे का आयोजन 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के दिन शाम को किया जाना है।