भारत नेपाल सीमा सोनौली मुख्यालय तक सीधी बस सेवा चलाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने एआरएम सोनौली को एक ज्ञापन सौपा

 


रविवार की दोपहर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने सोनौली बस डिपो एआरएम एन के चौधरी को एक ज्ञापन सौप कर सोनौली से महराजगंज मुख्यालय तक सीधी बस सेवा चलाने की मांग किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सोनौली जनपद का व्यापारिक कस्बा है। जनपद मुख्यालय महराजगंज होने से सोनौली नौतनवा के हजारो यात्रियों का प्रशासनिक, न्यायिक एवं इलाज सहित अन्य कार्यो के लिए प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है।


मुख्यालय जाने के लिए इस रूट पर साधन नही है। लोगो को आनन्द नगर पहुच कर साधन बदलना पड़ता है। और वापसी के लिए भी विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने बताया कि एआरएम से सोनौली से सुबह आठ और नौ बजे एक एक बस और मुख्यालय से शाम चार और पाँच बजे बस नियमित चलाने की मांग किया है। एआरएम सोनौली एनके चौधरी ने बताया कि सोनौली डिपो से मुख्यालय के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.