नगर पालिका परिषद नौतनवा में चित्रगुप्त सभा मंदिर में दिनांक 6 अप्रैल 2023 दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी का प्रकटोत्सव कार्यक्रम आहूत करते हुवे चित्रगुप्त सभा ने लोगो को आमंत्रित किया है।
नौतनवा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की रूप-रेखा की जानकारी देते हुवे श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा नौतनवां के सदस्यों ने बताया कि, प्रातः 10 बजे से पूजन तथा दोपहर 2:30 बजे से संगीतमयी सुन्दरकाण्ड, एवं शाम 7 बजे से सार्वजनिक भण्डारा का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारी में चित्रगुप्त सभा के सभी सदस्यों ने बताया कि, सभी भक्तगण समय से उपस्थित होकर श्री चित्रगुप्त जी महराज के पुजन का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त करे।