सोनौली।महराजगंज
नगर निकाय मतदान के बाद भारत नेपाल की बन्द सीमा 48 धंटे के बाद खोल दी गयी है। यात्रियों के साथ वाहनों का आवागमन पूर्व की तरह शुरू हो गया है। दो दिन सीमा बन्द होने से सीमावर्ती कस्बा सोनौली सहित नेपाल के बेलहिया में पर्यटको को रौनक लौट आयी है।
वृहस्पतिवार की शाम छ बजे सोनौली सीमा से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया जो वाहन दो दिन से सरहद पर फसे थे । वह नेपाल के लिए रवाना हो गए
नगर निकाय मतदान के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सीमा 48 धंटे के लिए सीमा शील कर दिया था। जिसके कारण भारत से नेपाल जाने वाले निजी वाहन सोनौली सीमा में फस गए थे। सीमा खुलने के बाद वाहनों का आवागमन पहले की तरफ सामान्य हो गया है।
व्यापार मंडल तहसील अध्यझ सुभाष जायसवाल ने बताया कि सोनौली कस्बा नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है दो दिन से सीमा शील होने के कारण ग्राहक नदारद थे
इस सम्बंध में कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि मतदान के बाद आवागमन सामान्य हो गया है। जांच पड़ताल और पहचान पत्र देख कर यात्रियों को आने जाने दिया जा रहा है।