भारत नेपाल के अतिसंवेदनशील बॉर्डर सोनौली स्थित एक मैरेज हॉल में चौकी प्रभारी के अगुवाई में जन चौपाल लगा कर नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुवे बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि, जन चौपाल में आम नागरिकों को पुलिस से सामंजस्य बनाने में बेहद कारगर साधन सिद्ध हुआ है, वही चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने कहा कि, नगर में संदिग्ध बाहरी लोगों के ऊपर जैसे अनजान व्यक्ति अगर नजर आए तो उनकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को मुहैया कराए, सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जायेगी।
इस मौके पर स्थानीय पुलिस जवानों सहित नगर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, भाजपा आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल, मौलाना अशगर अली, हबीब खान, शकील अहमद, समद खान, पंकज वर्मा, प्रदीप नायक, आनंद, ईदू, अजीज खान आदि उपस्थित रहे।