सोनौली महराजगंज।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज आदर्श नगर पंचायत सोनौली के प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास जी महाराज ने पौधरोपण किया।
रामजानकी मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास जी महाराज ने नगर के लोगों से अपील किया कि खाली स्थान पर पौधारोपण करे और उसकी सुरक्षा का भी जिम्मेदारी लें, महंत ने यह भी कहा कि, वृक्ष से जलवायु बनती है, बाबा ने कहा कि, आज सोनौली नगर वृक्ष विहीन होता जा रहा है, इस लिए पौधरोपण कार्य मे तेजी लाएं।
आज दिन शानिवार दोपहर को रामजनकी मंदिर में वृक्षरोपड करते हुए मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने कहा कि वृक्षरोपण करने से बारिश होने का मानसून बनता है जैसे जलवायु परिवर्तन होता है वृक्ष ना होने से मौसम नहीं बान पाता और जैसे शरीर मे ठाड हवा नही मिल पाता है वृक्ष रोपड़ करने से अच्छे मौसम बनते हैं पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधा लगाए जाना आवश्यक है। पौधारोपण करने के साथ ही उनका संरक्षण करना बहुत आवश्यक है और जनता से अपील भी किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, पवन गिरी, रिंकू बाबा, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, उमाकान्त मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे