एक अमरीकी महिला को एस एस बी टीम ने किया गिरफ्तार


भारत नेपाल सीमा पर एक अमेरिका महिला को सोनौली में गुरुवार को एसएसबी की टीम ने रोक लिया। भारत से नेपाल जाने के क्रम में इस महिला को रोककर पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद इस विदेशी महिला को इमीग्रेशन के हवाले कर दिया गया। खुफिया और इमीग्रेशन के अधिकारी महिला से पूछताछ की। इस महिला के खिलाफ सोनौली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है यह विदेशी महिला कुछ भारतीय महिलाओं के साथ गेरुवा वस्त्र पहन कर भारत से नेपाल जाने की लिए सोनौली पहुंची। सोनौली सीमा से वह नेपाल जाने की फिराक में थी कि एसएसबी की टीम ने जांच में शक के आधार पर इसको रोक लिया। इमीग्रेशन में जांच मे विदेशी महिला का पासपोर्ट मिला। साथ ही भारत का नकली आधार कार्ड मिला। बाकी महिलाओं का सब कागजात सही मिला। बताया जा रहा अमेरिका की महिला फर्जी आधार कार्ड पर यूपी के किसी आश्रम में रह रही थी और उसका पासपोर्ट भारत में ब्लैकलिस्टेड था।


सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ इमीग्रेशन अधिकारियों की तहरीर पर 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपी महिला की पहचान यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की कोलीन पेट्रिक्स लींच के रूप में हुई है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.