भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोनौली रामजानकी मंदिर बैठक कर आयुष्मान भारत कार्ड का दी जानकारी

 


भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की


भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की जिसके तहत आवेदकों को आयुष्मान भारत कार्ड 2023 जारी किया जाता है ताकि वे सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का दावा कर सकें। करोड़ों भारतीय आयुष्मान भारत कार्ड 2023 का लाभ उठा रहे हैं और मुफ्त इलाज करा रहे हैं।


इसी विषय को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया ने आज नगर पंचायत सोनौली स्थित रामजानकी मंदिर में एक बैठक आहूत कर जानकारी साझा किया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकाश की तर्ज पर काम कर रही है, इस लिए अब देश के हर घर को आयुष्मान भारत कार्ड 2023 से जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है।


मण्डल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया ने बताया कि, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी और इस योजना की देखरेख स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की जाती है। यह योजना कमजोर और गरीब परिवारों को अपना स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने का अधिकार देती है जिसके माध्यम से वे प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये तक अस्पताल में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं।


जो लोग आयुष्मान भारत कार्ड 2023 में रुचि रखते हैं वह अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जा कर अपना आयुष्मान कार्ड 2023 का पंजीकरण करा लेना है, सबसे पहले पात्रता की हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर "क्या मैं पात्र हूं" विकल्प का उपयोग करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और फिर अपनी पात्रता के बारे में जानने के लिए आधार कार्ड नंबर का उपयोग कर सकते हैं।


एक बार जब आप पात्र हो जाएं, तो कृपया आयुष्मान भारत फॉर्म 2023 भरें और फिर अपना पंजीकरण कराएं। उसके बाद, अधिकारी आपके आवेदन का सत्यापन करेंगे और फिर आपको अपना नाम आयुष्मान भारत सूची 2023 में मिल जाएगा।


इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, विदेश संपर्क विभाग जिला संयोजक रवि वर्मा, राजू भारती, आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल, सोहन मद्धेशिया, अखिलेश त्रिपाठी, सत्येन्द्र नाथ सिंह, हरिनारायण सिंह लोधी आदि लोगो की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.