सोनौली महराजगंज।
बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत सोनौली के युवा समाजसेवी सुनील मद्धेशिया ने वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में एसएसबी रोड सोनौली में गरीब बुजुर्ग असहाय महिला पुरुषो में कम्बल वितरण किया।
बृहस्पतिवार की शाम सोनौली के एसएसबी रोड में निरीह गरीबो को ठंड से बचने के लिए निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे गरीब निरीह पात्र महिला पुरुषो एवं असहाय लोगो को नगर पंचायत सोनौली के अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा (युवा) पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मद्धेशिया ने कम्बल ओढ़ाकर उन्हें वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गरीब असहायों पात्रों को कम्बल प्रदान किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा प्रदेश (युवा) मीडिया प्रभारी, उमाकान्त मद्धेशिया, पूर्व जिला महामंत्री (युवा) प्रवीण मद्धेशिया, सोनू मद्धेशिया, जयहिंद मद्धेशिया, धीरज मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।