समाजवादी पार्टी रतनपुर मिश्रवलिया चौराहे पर किया बैठक पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव

 


रतनपुर  मिश्रवलिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव व विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम पखवाड़ा जन पंचायत नौतनवां विधानसभा के ग्राम पंचायत रतनपुर के मिश्रवलिया चौराहे पर किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजू दूवे ने किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा  समाजवादी पार्टी की सरकार में दलित, पिछड़ा वर्ग जनजाति आदि


समुदाय की हितैषी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही गरीबों व सभी वर्ग के लोगों को महगांई, शोषण आदि से छुटकारा मिल सकता प्रदेश सचिव सोनौली पूर्व चेयरमेन प्रत्याशी बैजू यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव व घर घर  जाकर अपने बूथ को मजबूत करना है।जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम मजबूत होंगे। 


बैठक में मौजूद समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव बैजू यादव,जिला पंचायत सदस्य राम अशीष यादव,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्लन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल यादव,गोरख यादव,राम सिंह यादव, सुरेन्द्र यादव , संजय यादव,कलीम खान, बृजेश यादव, सफात अहमद,अहमद अली, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.