नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री भंडारी लाल यादव से विशेष शिष्टाचार भेंटवार्ता किया संजय कन्नौजिया प्रेम जायसवाल

 


सोनौली महराजगज


नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री भंडारी लाल यादव के विशेष आमंत्रण पर शिष्टाचार भेंटवार्ता करने पहुचे सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया एवं नगर पंचायत सोनौली के भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने नेपाल पहुच कर बुके देते हुवे स्वागत किया।


शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में सहभागिता करने भैरहवा पहुचे लुम्बिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री भंडारी लाल यादव के साथ विशेष रूप से प्रेम जायसवाल एव संजय कन्नौजिया के साथ जनता समाजवादी पार्टी कपिलवस्तु जिला के जिलाउपाध्यक्ष इरफान खान के नेतृत्व में भारतीय नेताओं ने कृषि मंत्री से दोनों देशों के संस्कृति एवं धार्मिक महत्व को लेकर वार्ता की।


इस दौरान कृषि मंत्री श्री भंडारी ने कहा कि, भारत और नेपाल का संस्कृति और रहन सहन सहित रोटी बेटी का सम्बंध काफी गहरा है, दोनो देशों में आदि कालीन मित्रता एवं दोस्ताना सम्बन्ध बरकरार है, दोनो देशों के तमाम लोगो का आपसी संबंधों में काफी घनिष्ठता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.