सोनौली महराजगज
नेपाल जिला प्रहरी कार्यालय भौरहवाँ डीएसपी मनोहर भट्ट से कपिलवस्तु जिलाउपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के इरफान खान सोनौली भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने किया शिष्टाचार भेंटवार्त
आज दोपहर को भौरहवाँ जिला प्रहरी कार्यालय में प्रेम जायसवाल ने समाजवादी पार्टी कपिलवस्तु जिला के जिलाउपाध्यक्ष इरफान खान के नेतृत्व में दोनों देशों के संस्कृति एवं धार्मिक महत्व को लेकर वार्ता की।
इस दौरान नेपाल के सामाजवादी नेता जिलाध्यक्ष इरफान खान ने कहा कि, भारत और नेपाल का संस्कृति और रहन सहन सहित रोटी बेटी का सम्बंध काफी गहरा है, दोनो देशों में आदि कालीन मित्रता एवं दोस्ताना सम्बन्ध बरकरार है, दोनो देशों के तमाम लोगो का आपसी संबंधों में काफी घनिष्ठता है।