नेपाल भैरहवा
भैरहवा नेपाल महराजगंज भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सपरिवार नेपाल की धार्मिक यात्रा पर आज प्रातः मानोकामना मंदिर के लिए सोनौली बार्डर से रवाना हो गए। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का भारतीय सीमा से सटे बेलहिया में भैरहवा नगर पालिका परिषद के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने उन्हें बुकें भेंट कर तथा साल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
मनोकामना की यात्रा पर जाने हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी धार्मिक यात्रा है मैं सपरिवार वहां दर्शन और पूजन के लिए जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के समय में ही नहीं बल्कि हर साल वहां मनोकामना मंदिर जाता हूं। उन्होंने कहा कि मनोकामना मंदिर के प्रति उनकी पूरी आस्था है। चुनाव के बावत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा हो गई है मैं वहां से लौटने के जनता के बीच जाऊंगा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का स्वागत करने के बावत नेपाल भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि हमारे और उनके बीच आज से ही नहीं बहुत पहले से मधुर संबंध है। हमारे पड़ोसी जिले महराजगंज से वह विलांग करते हैं। हम उन्हें चुनाव जीतने की शुभकामना भी देते हैं। मेयर इश्तियाक अहमद खान ने आगे कहा कि पंकज चौधरी जी जब भी चुनाव लड़ते हैं तो वह चुनाव शुरू होने से पहले मनोकामना जरूर जाते हैं। उनकी मनोकामना देवी विशेष आस्था और विश्वास है। मनोकामना देवी हमेशा उनकी मुरादें पूरी होती है
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ महराजगंज सदर के विधायक जय मंगल कन्नौजिया, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र त्रिपाठी, बबलू सिंह के अलावा कई अन्य लोग भी मनोकामना दर्शन के लिए रवाना हुए हैं
नेपाल के बेलहिया में उनके चाहने वालों ने फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उज्ज्वल पोखरेल, राम थापा, संजीव जायसवाल, नारायण प्रसाद उपाध्याय, देवराज न्योपाने के अलावा बड़ी संख्या में उद्योगी व्यवसाई, भैरहवा नगर पालिका के समस्त वार्ड अध्यक्ष, भैरहवा भंसार एजेंट संघ के तमाम पदाधिकारी और सोनौली के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे