नौतनवा खनुवा मार्ग के डंडा नाले पर सेतु स्वीकृत: क्षेत्रवासियों में हर्ष, विधायक नौतनवा को दी बधाई

 



नौतनवा महराजगंज


नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री ने विधायक ऋषि त्रिपाठी की विशेष पहल पर आमजन की सुविधा के लिए नौतनवा खनुवा मार्ग के डंडा नाले पर सेतु पहुंच मार्ग की स्वीकृति प्रदान की है। जैसे ही यह सूचना क्षेत्र के लोगों को मिली, खासकर खनुवा और आसपास के गांवों के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।


खनुवा और डाली के ग्राम प्रधानों, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया


डंडा नाले पर सेतु के निर्माण से खनुवा, बरगदही और आसपास के गांवों के निवासियों को आवागमन में सुगमता होगी। लंबे समय से इस नाले पर पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब विधायक की पहल और मुख्यमंत्री की विशेष अनुकंपा से साकार किया जा रहा है। यह सेतु न केवल लोगों की दैनिक यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि वाहनों का आवागमन भी सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं और इसी के चलते एक महीने में नौतनवा विधानसभा को तीन बड़ी परियोजनाओं का तोहफा मिला है। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानते हुए विधायक की सराहना की है।


इस खुशी के मौके पर खनुवा और डाली के ग्राम प्रधानों, नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आशा देवी, जिला पंचायत सदस्य बाबूराम यादव, राजन मद्धेशिया और कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


इस निर्णय से पूरे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जाग उठी हैं, और लोग इस पहल को क्षेत्र के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.