नगर पंचायत सोनौली जलापूर्ति कई महीने से खराब वार्ड वाशियों में मचा हाहाकार रवि वर्मा दी शिकायती पत्र

 



सोनौली महराजगंज।


दुर्दशा के शिकार का दंश झेल रहा एक सरहदी कस्बा ही नही बल्कि भारत आगमन का मुख्य अंतरराष्ट्रीय द्वार भी है, मगर जितना बड़ा नाम उतना ही उदारता वाला काम की तर्ज पर नगर प्रशासन का रवैया है, इसी रवैया से तंग नगर के कई वार्ड की समस्याओं को लेकर पूर्व सभासद प्रत्याशी एवं भाजपा नेता ने नगर पंचायत सोनौली में स्थापित करीब 10 माह से अधिक समय बन्द जलकल सप्लाई को लेकर विधायक के द्वारा जलकल सप्लाई सुचारू करने का अथक प्रयास किया।


जानकारी देते चले कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 11 में स्थित वाटर हेड टैंक एवं नलकूप पिछले एक वर्ष से खराब है, जिसके कारण कुल 3 वार्डो के निवासियों को शुद्द जल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए वाल्मिकी नगर वार्ड के पूर्व सभासद प्रत्याशी एवं भाजपा नेता रवि वर्मा ने इसकी जानकारी नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के संज्ञान में लाते हुवे एवं तत्काल मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की।


भाजपा नेता रवि वर्मा ने शिकायत किया कि, वार्ड नंबर 11 बाल्मीकि नगर में जलकल आपूर्ति पिछले 6 माह से भी अधिक समय से बंद है। अधिशासी अधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया है कि नलकूप भ्रष्ट है एवं नए नलकूप की अधिष्ठापन स्वीकृत है। इस सम्बंध में रवि वर्मा ने निम्न बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की मांग किया है

  1. नया नलकूप कितने समय में अधिष्टतापित हो जाएगा 
  2.  यदि पिछला नलकूप भ्रष्ट है तो उसमें विद्युत आपूर्ति अभी तक क्यों चालू है एवं उसका भुगतान कौन कर रहा है।
  3. भ्रष्ट नलकूप पर तैनात कर्मचारी का वेतन पिछले 1 वर्ष से कौन दे रहा है। और वह कर्मचारी क्या कार्य कर रहा है।
  4.  नया नलकूप किस जगह पर अधिष्टतापित होगा। धन्यवाद


भाजपा नेता रवि वर्मा ने बताया कि, मेरे शिकायत के संदर्भ में अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि पुराना नलकूप भ्रष्ट है एवम नए नलकूप की अधिष्ठापन जिलाअधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृत है । जल्द ही नए नलकूप को अधिष्टतापित किया जाएगा।


भाजपा नेता रवि वर्मा ने यह भी बताया कि संबंधित अधिकारियों के जवाब में पुनः एक बार नलकूप अधिष्ठापन के स्थान और समय के संबंध में शिकायत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.