भारत नेपाल सीमा सोनौली 140 कैरेट चाइनीज रामफल के साथ चार गिरफ्तार


सोनौली महराजगंज


भारत नेपाल सीमा सोनौली अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए सोनौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 140 कैरेट चाइनीज रामफल बरामद कर कस्टम नौतनवां सौपा गया


गिरफ्तार लोगों में परवेज आलम पुत्र मो० बशीर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम धमौली थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर, जमील पुत्र इनमुनलहुदा उम्र 21 वर्ष निवासी जुगौली वार्ड नं0 13 थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, कल्लू कुमार पुत्र स्व0 करन कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी जुगौली वार्ड नं0 11 थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, कमरे आलम पुत्र करमुल्ला उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धर्मोली थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल रंजीत शाह, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार मैजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.