सोनौली महराजगंज
सीमित परीक्षा केंद्रों के बावजूद भारतीय छात्र चीनी भाषा की परीक्षा देने के लिए नेपाल पहुंचे लुम्बिनी पहुच रहे है। नेपाल में कम फीस और नियमित कार्यक्रम के कारण भारत के छात्र आकर्षित होते हैं।
सोमवार को देवदह स्थित लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर भारतीय छात्रों ने परिझा दी।
विश्वविद्यालय में चीनी भाषा के सहायक प्रोफेसर कुमार खड़का ने बताया कि, भारतीय छात्र चीनी भाषा सीखने आते है। अप्रैल 2024 से संचालित होने वाले लुम्बिनी परीक्षण केंद्र में अब लगभग आधे परीक्षार्थी भारतीय नागरिक हैं।चीन में काम और अध्ययन के अवसर की तलाश कर रहे भारतीय नागरिक भारत में सीमित परीक्षा केंद्रों और लंबी प्रतीक्षा अवधि का हवाला देते हुए चीनी भाषा दक्षता परीक्षा देने के लिए नेपाल के लुम्बिनी क्षेत्र की यात्रा कर रहे हैं। हाल के महीनों में भारतीय परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। बताया भारत में चीनी भाषा की कक्षाएँ उपलब्ध हैं, लेकिन प्रमाणित परीक्षा केंद्रों की सीमित संख्या ने कई लोगों को विदेश की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया है।खड़का ने कहा, "भारत में केवल मुंबई में ही नियमित रूप से परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन वहां भी सीटें सीमित हैं।" "यहां कम फीस और विश्वसनीय शेड्यूल लुंबिनी को एक पसंदीदा विकल्प बनाता है।