सोनौली।महराजगंज
नेपाल पोखरा कास्की जिले में पैराग्लाइडिंग लैंडिंग के दौरान दुर्घटना के बाद फेवा झील में डूब रहे दो भारतीय सहित चार लोगों को सशस्त्र पुलिस बल ने नदी से निकाल कर बचा लिया है। बचाए गए लोगों में दो लोग शामिल हैं जो खुद को बनारस, भारत का बता हैं और दो नेपाल के पायलट हैं।
बुधवार की दोपहर पोखरा, कास्की में लैंडिंग के दौरान दो पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाएं हुईं। सशस्त्र पुलिस बल ने पैराग्लाइडिंग दुर्घटना के दौरान फेवा झील में गिरे चार लोगों को बचाया है। टोरेपानी, पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी-18 से उड़ान भरने वाले दो पैराग्लाइडिंग विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण से बाहर हो गए और फेवा झील के बीच में गिर गए। दुर्घटना के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 24 कालिका बटालियन, कास्की से फेवा रेस्क्यू टॉवर पर तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।
सशस्त्र पुलिस बल के संयुक्त प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि बचाए गए लोगों में भारत के बनारस निवासी अकलेश यादव, 41, और चंदन कुमार पटेल, 35, अग्नि पैराग्लाइडिंग के पायलट मिलन शाह, 30, और हैप्पी फ्लाई पैराग्लाइडिंग के पायलट बिस्वास अधिकारी, 28 शामिल हैं।