सोनौली :में विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया विधायक ऋषि त्रिपाठी

 


सोनौली (महराजगंज)।

नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर कोटांई माता मंदिर मार्ग पर विधायक निधि से निर्मित 100 मीटर का सीसी रोड का लोकार्पण शानिवार को क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया।


लोकार्पण अवसर पर विधायक त्रिपाठी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में ज़रूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों ने विधायक का आभार जताया।


मोके पर भाजपा नेता दीपक त्रिपाठी भाजपा मंडल प्रेम जायसवाल रवि वर्मा बैजनाथ वर्मा सुबास यादव और तमाम भाजपा के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.