विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में किया जनसंवाद, व्यापारियों से मुलाकात कर सुनी समस्याएँ

 


सोनौली, महराजगंज।

नौतनवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर पंचायत सोनौली पहुँचे। इस दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख व्यापारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली।


विधायक श्री त्रिपाठी ने श्री हरि मशीनरी के अर्जुन गुप्ता, मां शेरावाली वस्त्रालय के अंजनी जायसवाल, पशुपति ज्वेलर्स के ध्रुव चंद वर्मा (अध्यक्ष, स्वर्णकार समिति), लक्ष्मी फैशन के नीरज जायसवाल (अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल), राधा कृष्ण मोबाइल के संजय वर्मा, धर्मेंद्र मोदनवाल, राधे राधे वस्त्रालय के विजय जायसवाल, श्री गिरजापति जायसवाल (मंत्री, उद्योग व्यापार मंडल) और शान वस्त्रालय के आनंद  से सौहार्दपूर्ण संवाद किया।



बाद में विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय, नौतनवा में उपस्थित सम्मानित क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से क्षेत्र की समस्याएँ जानकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।


विधायक त्रिपाठी ने कहा कि जनता की सेवा और विकास कार्यों की गति बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.