सोनौली: में सुभाष चंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

 



सोनौली, महराजगंज।


नगर क्षेत्र स्थित श्री सुभाष चंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई, जिसके उपरांत विद्यालय परिसर से एक भव्य तिरंगा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस इंडो-नेपाल सीमा तक गया और पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुआ।



इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, राजकुमार भारती, प्रधानाचार्य नरेंद्र गुप्त, व्यवस्थापक रामप्रीत गुप्त सहित सहायक अध्यापक रामसुरेश गुप्त, नवल किशोर गुप्त, बसंत मद्धेशिया, सूर्यप्रकाश मद्धेशिया, रमा पाण्डेय, सूरत, नादरा, लिपिक बृजेश शुक्ला तथा विष्णु दयाल यादव सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.