पिपरहिया महाकाल चौराहे पर डबल ब्रेकर बनाने का काम मंगलवार के दिन दीपक बाबा के अगुवाई में विधायक ऋषि त्रिपाठी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

 


सोनौली महराजगंज।


नगर पंचायत सोनौली के पूर्व प्रवेश द्वार पिपरहिया चौराहा (महाकाल चौक) के दोनों तरफ सोनौली भगवानपुर एसएसबी रोड बाईपास के लिंक मार्ग पर डबल ब्रेकर बनाने का काम आज दीपक बाबा के अगुवाई में विधायक ऋषि त्रिपाठी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।


जानकारी देते चले कि, दुर्घटनाओं का पर्याय बन चुके पिपरहिया चौराहा (महाकाल चौक) के दोनों तरफ लिंक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर का काम आज शुरू हो गया है, दीपक बाबा ने बताया कि, अभी डबल ब्रेकर दोनो तरफ लिंक मार्ग पर बनवाया जा रहा है, इस स्पीड ब्रेकर से दोनों तरफ से आने वाले तेजरफ्तार वाहनों के पहियों में ब्रेक लगा देगी जिससे वाहनों का स्पीड स्वतः कम हो जाएगी।


दीपक बाबा ने बताया कि, नौतनवा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी जी को इस चौक से जुड़ी समस्याओं को लेकर जानकारी दिया गया था, जिस पर तत्काल प्रभाव में सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित करते हुवे अविलम्ब स्पीड ब्रेकर बनाने का आदेश दिया। जिससे आज स्पीड ब्रेकर बनकर तैयार हो गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि, इस मार्ग पर तेजरफ्तार वाहनों से आए दिन कोई ना कोई चोटिल हो रहा था, कई लोगो का परिवार उजड़ गया था इस चौक पर, तेजरफ्तार को नियंत्रित करने के लिए दीपक बाबा के द्वारा किये गए स्पीड ब्रेकर बनने के मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी का सभी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.