सोनौली महराजगज
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में शुक्रवार की शाम 4 बजकर 15 मिनट पर लोग अपने समस्याओं को लेकर भटकते नजर आए अधिकारी डीएम की मीटिंग में गए थे इधर कर्मचारी मोबाइल में व्यस्त नजर आए।
शुक्रवार की शाम 4 बजकर 15 मिनट पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली में पानी की सप्लाई को लेकर पहुचे नगर के एक दर्जन से अधिक लोग जिम्मेदार कर्मचारियों के नही रहने पर मायूस लौट गए। डीएम महराजगंज की मीटिंग में गए कुछ लोग ईओ का इंतजार कर के वापस लौट गए। और नगर पालिका के कर्मचारी मोबाइल पर वीडियो देखने मे व्यस्त थे।
इस सम्बंध में ईओ सोनौली राहुल यादव ने बताया कि कार्यालय में मोबाइल पर व्यस्त रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।