विधायक प्रतिनधि शिवम त्रिपाठी जलापूर्ति ठप होने पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तीन दिनों जलापूर्ति सुचारू हो जाएगा।

 



सोनौली महराजगंज

स्थानीय आदर्श नगर पंचायत के तीन वार्डो में बीस दिनों से जलकल की पानी सप्लाई बाधित होने से वार्ड वासियों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। वार्ड नम्बर 11 बाल्मीकि नगर स्थित पानी टँकी का मोटर जलने से करीब छ हजार की आबादी प्रभावित है।जिसको लेकर शुक्रवार की शाम भाजपा नेता शिवम त्रिपाठी,रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, संजीव कुमार, मनोज मद्देशिया के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं और स्थानीय लोगो ने जलकल कार्यालय पर नारेबाजी की।

नगर के वार्ड नम्बर 10 ,11 और 13 वार्ड में पानी टँकी के मोटर जलने से लगातार बीस दिन जल संकट बना हुआ है। लोगो ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय सहित जलकल के जेई से किया लेकिन पानी सप्लाई सही नही हो सका। शुक्रवार को भी 

तीनो वार्डो में जलापूर्ति नहीं हुई। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। आपूर्ति बाधित होने से नगर के करीब छ से सात हजार लोग प्रभावित हुए है। लोगों को जरूरी काम के लिए पानी नही होने से परेशानी हुई। लोगों का आरोप है कि दोनो अधिकारियों को शिकायत के बाद भी संज्ञान नही लिया गया।लगातार बीस दिन नगर में पानी आपूर्ति बाधित होने की समस्या हुई है। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किशन, जुबेर, सोनु यादव, रोहित वर्मा, सोनु कुमार , सुमित्रा देवी, राजेन्द्र, दीपक, रमेश जायसवाल, प्रदीप, शमसुल, मोहम्मद शकील, समीर खान निवासी सोनौली सहित कई लोगो ने बताया कि वार्ड राम जानकी नगर, वाल्मीकि नगर और बिश्मिल नगर वार्ड में जलकल की सप्लाई बीते बीस दिनों से बंद है। पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस कड़ाके की ठंड में पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत और जलकल के जेई से कई बार शिकायत किया गया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। 

इस संबंध में जलकल के जेई प्रतीक वर्मा ने बताया कि मोटर जल गया था जिससे नगर में जलापूर्ति बाधित थी मोटर गोरखपुर बनने के लिए गया है, आने के बाद जलापूर्ति सुचारू हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.