सोनौली: जलकल जलापूर्ति ठप होने से जिससे नगर पंचायत सबसे बड़े आर्थिक वार्डो में पानी के किलत से हाहाकार मचा हुआ है

 



सोनौली महराजगज


सरहदी नगर पंचायत सोनौली में नागरिको की दुस्वरिया खत्म होने का नाम नही ले रहा है, पिछले 15 दिनों से अधिक का समय बीत गया मगर जलनिगम द्वारा संचालित जलकल की जलापूर्ति ठप है, जिससे नगर के सबसे बड़े आर्थिक वार्डो में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वही नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार मौनी बाबा बन कर कागजी खानापूर्ति में लगे हुवे है।


बढ़ती शीतलहर और पानी की किल्लत को लेकर नगर में हाहाकार मचा हुआ है, जबकि नगर के शीर्ष पदासीन व्यक्तियों के माथे पर शिकन तक नही है। जबकि नगर पंचायत सोनौली के सबसे व्यस्त और आर्थिक वार्डो के रूप में जानकीनगर, वाल्मीकि नगर वार्ड सहित बिस्मिल नगर में भी पानी को लेकर बदहाल स्थिति है।


नगर पंचायत सोनौली में जलकल आपूर्ति ठप से संबंधित जब भी सवाल होता है तो जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ते नजर आते है, विदित हो कि, अकेले सोनौली बाजार कस्बे में नगर की 5000 से ज्यादा की आबादी रहती है, जिसके बावजूद भी नगर के शीर्षस्थ पदासीन की उदासीनता उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.