सोनौली महराजगंज।
घटिया व मिलावटी नाली निर्माण के शिकायत के आधार पर खबर चलने के बाद आज तीन दिनों से बंद पड़े निर्माण को देखने और अवलोकन करने ईओ और बड़े बाबू भाजपा नेताओं व वार्ड सभासद सहित कार्य स्थल पहुचे।
विदित हो कि, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बीते सोमवार को नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नम्बर 12 घनश्याम नगर में चल रहे नाली निर्माण में घटिया सामानों की मिलावट की शिकायत किया, मिलावट के खबर चलने के वार्ड लोग आक्रोशित हो गए जिसके बाद ठेकेदार काम को बंद कर वहां से सरक लिया, जो आज बृहस्पतिवार तक नाली निर्माण कार्य बंद ही नजर आया।
सोमवार शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को आनन फानन में नगर पंचायत सोनौली के ईओ राहुल यादव, बड़े बाबू संजय श्रीवास्तव ने निर्माणधीन नाली का अवलोकन करने भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल के साथ पहुच निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रेम जायसवाल ने ईओ को बताया कि किस तरह से नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है, वही बताया जा रहा है कि, निरीक्षण के दौरान नाली निर्माण में धांधली की बात सामने आई है, प्रेम जायसवाल ने बताया कि, ईओ ने कहा है कि, कमियों को दूर कर बढ़िया से नाली निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के मौके पर मिलावट की “बू” साफ नजर आयी मगर जिम्मेदार कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आएं।
सोमवार से ठप नाली निर्माण आज चौथे दिन भी शुरू नही कराया जा सका, वही बताया जा रहा है कि, मिलावटी कार्य और भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से जिम्मेदार इस मामले में चुप्पी साध लिए है, कइयों का मोबाइल भी बंद हो गए है।