श्री रामजानकी मंदिर सोनौली बावनी एकादशी और बड़का इतवार पर व्रती महिलाओं ने किया पूजा अर्चना



सोनौली महराजगंज।


बावनी एकादशी और बड़का इतवार पर श्री राम जानकी मंदिर सोनौली में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने भगवान राम और सीता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की।


प्रेम जायसवाल ने कहा कि बावनी एकादशी बड़का इतवार का पर्व भाद्रपद अश्वनी एकादशी पर्व के दूसरे दिन दोपहर को मनाया जाता है। राजा बली के अत्याचार से देवता काफी दुखी थे। उनका संहार करने के लिए देवताओं ने यज्ञ किया। भगवान विष्णु खुश होकर बामन का अवतार कर बली से तीन कदम पृथ्वी दान में मांवी और फिर उसके अत्याचार से देवताओं की रक्षा की तभी से बावनी एकादशी व्रत की परंपरा को मनाया जाता है और श्री रामजानकी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।


उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोगों को बड़का इतवार और एकादशी और अमावस्या का व्रत रखना चाहिए, इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है, और सुख समृद्धि बनी रहती है, प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया वही कथा वाचक पंडित कुलदीप पाठक ने भजन सुनाया।


इस मोके पर प्रेम जायसवाल, कृपाशंकर मद्देशिया, प्रेम सिंह, नन्हे, पावन पुजारी तमाम भारी संख्या में श्रद्धालु मैजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.