सोनौली, महाराजगंज।
विधानसभा नौतनवा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी गुरुवार की देर शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पहुंचे, जहां उन्होंने नगर का भ्रमण करते हुए व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने सीमा व्यापार, यातायात व्यवस्था, तथा नगर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।वही भाजपा कार्यकर्ता संजीव जायसवाल के प्रतिष्ठान श्री कलेक्शन एवं श्री अमित गुप्त के प्रतिष्ठान केटी कलेक्शन प्रकाश कटरा पर उपस्थित सम्मानित नागरिक से और व्यापारियों से की महत्वपूर्ण चर्चा हुई
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर जायज समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनौली भारत-नेपाल का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, यहां की व्यवस्था सुचारु रहना पूरे क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, दीपक बाबा, रवि बर्मा, संजीव जायसवाल गुरू मद्देशिया नन्हे जायसवाल समेत तमाम सम्मानित व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक का यह दौरा व्यापारियों में विश्वास और संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











