सोनौली/ महराजगंज
सोनौली भारतीय जनता पार्टी 316 विधानसभा नौतनवा की ओर से लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह पदयात्रा 20 नवंबर 2025 (बृहस्पतिवार) सुबह 11:00 बजे नौतनवा छपवा बाईपास से आरंभ होकर नौतनवा ठूठी चौराहा पर सम्पन्न होगा।
इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज नगर पंचायत सोनौली स्थित गुरु मद्धेशिया के प्रतिष्ठान पर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।यह कार्यक्रम विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में किया जाएगा
बैठक में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया जिला महामंत्री प्रदीप सिंह
दीपक बाबा धर्मेंद्र जायसवाल, भाजपा
मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल
मंडल महामंत्री सुभाष चंद्र यादव
सोनू गुप्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताउपस्थित रहे पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया गया







