नौतनवा: झारखण्डी महादेव का 11वा महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूर्ण
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर नौतनवा नगर पालिका परिषद के झारखण्डी महादेव मंदिर में धूमधाम से शिव महोत्सव मनाएं जाने की तैयारी अपने चरम पर है। इस सम्बंध में जब आयोजकों से मीडिया ने बात की तो, अध्यक्ष दयाराम जायसवाल ने बताया कि, 17 फरवरी 2023 को शाम 5 बजे से नगर में मोटरसाइकिल अभिनंदन यात्रा शुरू होगा जो झारखण्डी महादेव मंदिर से नगर भ्रमण कर वापसी शाम तक करेगा, वही आयोजन कर्ता ने यह भी बताया कि, इसी दिन रात को 10 बजे से झारखण्डी महाराज का श्रृंगार किया जाना है।
18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 11 बजे से शिव बारात निकाली जाएगी जो नगर परिक्रमा करते हुवे ठाकुर द्वारा मंदिर पहुचेगी। आयोजकों ने यह भी बताया कि, शाम को 5 बजे शिव विवाह संपन्न होने के साथ ही साथ शाम 6 बजे से बारात भोज का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, वही रात 8 बजे से भब्य शिव जागरण शुरू हो जाएगा एवं रात्रि 10 बजे से झारखण्डी महादेव का पूजन किया जाना है।
इस मौके पर संथापक आनंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष दयाराम जायसवाल, संरक्षक पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुरेश वेरिवाला, उपाध्यक्ष राजा वर्मा, संतोष अग्रहरी, भोला गुप्ता, रामू जायसवाल, बबलू अग्रहरी, महेश जायसवाल, जग्गू जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, पवन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।