अखिलेश यादव से मिले संजय कन्नौजिया, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन

 


सोनौली (महराजगंज):

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात कर समाजवादी लोहिया वाहनी जिला अध्यक्ष  संजय कन्नौजिया ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। यह भेंट गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में हुई।


बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता की असली आवाज है और आने वाला समय युवाओं और समाजवादियों का होगा।


संजय कन्नौजिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि पंचायत, विधानसभा और नगर निकाय चुनावों में संगठन और जनता के सहयोग से पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट कर विकास, न्याय और समृद्धि की दिशा में समाजवादी पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।


जिला अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी की नीतियों और समाजहित के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाकर हर स्तर के चुनाव में सपा को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को भी आह्वान किया कि वे गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर संगठन को मजबूत करें।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजय कन्नौजिया की सक्रियता जिले की राजनीति को नया आयाम दे रही है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जमीनी स्तर पर पकड़ संगठन के लिए ऊर्जा का काम कर रही है।


इस मुलाक़ात को सपा कार्यकर्ता जिले में आने वाले चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं और पार्टी में उत्साह का माहौल है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.