सोनौली नगर पंचायत में शॉपिंग मॉल निर्माण के नाम पर 42 लाख घोटाले का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

 


सोनौली, महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली में शॉपिंग मॉल एवं अन्य विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व कार्यकाल वर्ष 2023 में नगर पंचायत द्वारा लिया गया लगभग 6 करोड़ रुपये का लोन/अनुदान किस मद में व्यय किया गया—इसका अब तक स्पष्ट लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं किया गया है। आरोप है कि राशि के उपयोग में गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं, जिसकी तत्काल जांच की आवश्यकता है।


कार्यालय भवन निर्माण के लिए मिला 173.12 लाख का बजट, पर भवन अभी तक अधूरा


शिकायत में यह भी आरोप है कि नगर पंचायत सोनौली को शासन से ₹173.12 लाख कार्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित हुए थे, लेकिन आज तक नया कार्यालय भवन नहीं बना। आरोप है कि संबंधित धनराशि का दुरुपयोग हुआ और वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में संचालित किया जा रहा है, जो स्वयं चंदा लेकर बनाया गया था और इससे होने वाली आय भी बंद पड़ी है।


शॉपिंग मॉल निर्माण में 46 लाख रुपये के घोटाले का आरोप


नगर पंचायत द्वारा शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए जारी ₹46 लाख की धनराशि पर भी घोटाले का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण कार्य पारदर्शी तरीके से नहीं हुआ और धनराशि के उपयोग में अनियमितताएँ सामने आई हैं।


अन्य आय और मासिक आवंटन की भी जांच की मांग


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नगर पंचायत को प्रतिमाह ₹40–42 लाख की राशि विभिन्न विकास एवं आवश्यक मदों में मिलती है, लेकिन विकास कार्य धरातल पर नज़र नहीं आते। आरोप है कि पिछले और वर्तमान कार्यकाल में इन धनराशियों का सही उपयोग नहीं हुआ एवं बड़े पैमाने पर बंदरबांट की गई।


शैलेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश (महराजगंज)  कहा

“सोनौली नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिये


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.