ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यगणो संग बैठक सम्पन्न, हुई विशेष वार्ता...


AMD NEWS

सोनौली महराजगंज।


आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित एक मैरेज हॉल में थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सोनौली एवं व्यापारियों का बैठक आहूत की गई, बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापारियों एवं प्रशासन के बीच वार्ता हुई।


बैठक में साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने उपस्थित व्यापारियों से चर्चा करते हुए साइबर क्राइम से बचाव का तरीका बताया, वही बॉर्डर क्षेत्र व नगर में सुरक्षा को लेकर "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के बारे में जानकारी देते हुवे कहा कि, सीसीटीवी कैमरों से नगर की सुरक्षा बढ़ती ही है, वहीं अपराधी ऐसे मार्गो से बचते है जहाँ कैमरे लगे होते है, ऐसे में नगर की सुरक्षा में कमरे से निगरानी रखना हमारे महत्वपूर्ण होता है।


वार्ता के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि, सोनौली भारत नेपाल का अंतरराष्ट्रीय बाजार है, ऐसे में भारतीय सीमा क्षेत्र में नेपाली सिम कार्ड बेचे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि, भारतीय क्षेत्र में नेपाली सिम कार्ड की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।


बैठक में स्थानीय लोगो की सलाह पर अमल करते हुवे थाना प्रभारी अभिषेक सिंह एवं चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने कहा कि, नेशनल हाईवे पर कोई भी टैक्सी सवारी नही भरेगी, वही थाना प्रभारी ने कहा कि, जाम व सुबह सफाई को लेकर आ रही समस्याओं को देखते हुवे बाबा लॉज से आगे सवारी उठाये, अंदर से सवारी उठाने पर चालान किया जाएगा, नही माने तो वाहन होगा सीज।


बैठक में व्यापारियों से सीमा पर हो रही तस्करी से सम्बंधित जानकारी सांझा करते हुवे थाना प्रभारी ने कहा कि, प्रतिबंधित मार्गो एवं पगडंडियों से जाने वाले सामान तस्करी के रूप में है ऐसे में इन मार्गो से तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।


बैठक में मुख्य रूप से साइबर सेल के इंस्पेक्टर, सिपाही उपेन्द्र कुमार शाह, रवि कुशवाहा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, अखिलेश त्रिपाठी, वकील अहमद, राजकुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, विजय रौनियार, अहद खान, रामानन्द रौनियार, प्रताप कान्दू, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा नगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल, सुभाष जायसवाल, सतीष सिंह सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.