अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी सतीश कौशिक की मौत जांच में लगी पुलिस

दक्षिण पश्चिम पुलिस सतीश कौशिक की मौत की जांच कर रही है। बिजवासन के फार्म हाउस पर होली खेलने के बाद रात करीब 11 बजे एक्टर बीमार पड़ गए थे। जिसके बाद उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहीं, सतीश की पोस्मार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की


 जानकारी दी। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। हार्ट अटैक से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ होली मनाई थी। मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। सतीश कौशिक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। वहीं, पुलिस भी सतीश की मौत के बाद जांच में लग गई है।

होली मनाने के लिए दिल्ली गए थे सतीश

सतीश ने अपनी मौत से पहले जावेद अख्तर की होली पार्टी में शिरकत की थी। बॉलीवुड कलाकारों के साथ रंग लगाने के बाद कौशिक अपने परिवार के साथ होली मनाने दिल्ली चले गए। दिल्ली पहुंचने के बाद सतीश कौशिक एक व्यापारी के घर में आयोजित होली पार्टी में शामिल हुए। रात में बिजवासन के फार्म हाउस पर उनकी की हालत बिगड़ गई। रात 11:30 बजे कौशिक को बेचैनी होने लगी। इसके तुरंत बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जाँच में जुटी पुलिस

सतीश कौशिक 8 मार्च को दिल्ली आए थे। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो फार्महाउस पर वास्तव में क्या हुआ था? पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस उन लोगों के संपर्क में है जो सतीश कौशिक के साथ अस्पताल गए थे और उनके निधन के समय उनके साथ थे। पुलिस इनसे भी पूछताछ करेगी। कौशिक को अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। सतीश कौशिक की मौत के बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.