सोनौली नगर पंचायत में विजय रथ का हुआ भव्य स्वागत

 


नगर निकाय 2023 फतह को लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चला विजय रथ का नौतनवा नगर पालिका परिषद के छपवा तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भब्य स्वागत।


विजय रथ के सोनौली सीमा में पहुचते ही सोनौली से भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में स्वागत के लिए पहुचे समर्थकों ने अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में अगुवानी करते हुवे विजय रथ को लेकर नगर पंचायत सोनौली में भ्रमण कराया, वही विजय रथ पर सवार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, विधायक एवं चेयरमैन प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी के जय कारो से पूरा नगर गूंज उठा।


सबसे पहले विजय रथ पहुचा नौतनवा में जहां विजय रथ पर सवार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक ऋषि त्रिपाठी, भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी उमेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रहरी के ऊपर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों सहित स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया।


जानकारी देते चले कि, सर्व प्रथम नगर पालिका परिषद के छपवा तिराहे पर बाइक एवं चार पहिया वाहनों से पहुचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विजय रथ का अगुवानी करते हुवे नगर के पुरानी नौतनवा होते हुवे अस्पताल तिराहा, गांधी चौक होते हुवे आदर्श नगर पंचायत सोनौली के बुद्ध चौक से रामजानकी चौक होते हुवे भारत नेपाल सीमा (इंडिया गेट) से वापसी होते हुवे निचलौल के लिए रवाना हो गया।


इस दौरान नगर में ट्राफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए मय फोर्स स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.