सोनौली महराजगंज।
नगर निकाय चुनाव में सुबह मतदाताओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, मतदान स्थल पर महिलाओं का रहा बेहतरीन योगदान, सुबह और शाम को भारी संख्या में आये मतदाता, वही दोपहर में मिली जुली भीड़ रही, जानकारी देते चले कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली के 14 वार्डो की विभिन्न बूथों पर सुबह दे ही मतदाताओं की शानदार उपस्थिति रही, वही महिलाओं ने इस बार भारी संख्या में अपने मतों का प्रयोग किया।
बताते चले कि, 17 हजार मतदाताओं वाले आबादी सोनौली के चेयरमैन का भविष्य मत पेटियों में बंद हो गई है, जिसके बाद अब हार और जीत की चर्चा जोरों से शुरू हो गया है, विभिन्न दलों व निर्दलो के प्रत्याशियों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है, सत्तासीन भाजपा सहित कांग्रेस, सपा एवं बसपा के साथ ही साथ निर्दल प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 13 मई 2023 को खुलेगी, नगर की जनता किसके सिर पर सजाई है ताज यह बात भविष्य के गर्भ में जबकि, सत्तासीन पार्टी सहित सभी दलों निर्दलो में उत्त्साह की कोई कमी देखने को नही मिल रही है।
सोनौली, सुकरौली, पहुनी, त्रिलोकपुर, फरेंदी तिवारी सहित सियरहिया, पिपरहिया व रेहरा और नया बने बूथ गजरजोत के दर्जनों बूथों पर मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही पहली बार बूथ बनने पर गजरजोत बूथ पर आए मतदाताओं में काफी उतसाह देखा गया, इस बूथ के लोगो को पूर्व के निकाय चुनाव में 2 किमी का सफर कर सुकरौली बूथ तक जाना पड़ता था वही आज पहली बार गजरजोत बूथ पर मतदान करने पहुचे लोगों में काफी उत्साहित देखा गया।