दिव्य दरबार मे उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम


 दिव्य दरबार मे उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम


नौतनवा महराजगंज

नगर में स्थित एक पीजी कॉलेज परिसर में लगातार तीन दिनों तक चलने वाले बालाजी धाम हांसी के महंत द्वारा संकट निवारण दिव्य दरबार मे हजारो की संख्या में पहुचे भक्तों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिला इकाई महराजगंज ने महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम किया।


बताते चले कि, आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज परिसर में बिगत 28, 29 और 30 मई 2023 को बालाजी धाम हांसी के महंत श्री दिनेश कुमार जी महाराज द्वारा संकट निवारण हेतु दिव्य दरबार का कार्यक्रम किया गया।


इस कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजा यात्रा के साथ हवन कार्यक्रम होते हुवे लगातार तीन दिन तक संकट निवारण आयोजन हुआ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिला कमेटी ने महाप्रसाद वितरण कर हजारो की संख्या में उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया।


महाप्रसाद वितरण में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, आनन्द श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, रिंकू अग्रहरी, दिनेश वर्मा, मनोज टिबड़ेवाल, उमाकान्त मद्धेशिया, राजा वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, गुड्डू जायसवाल, मनोज गुप्ता, सचिन जायसवाल, पुनीत अग्रहरी, मनीष वर्मा, प्रमोद जायसवाल, पवन श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.