भाजपा नेताओं का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने नेपाल विरोध पर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
सोनौली/नौतनवा महराजगंज।
आज दिनांक 19.062023 को व्यापारियों और भाजपा नेताओं का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी महोदय, तहसील नौतनवा जनपद महराजगंज से नेपाल सरकार द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय पर्यटकों व आम नागरिको द्वारा नेपाल कस्टम पर रोककर 60 रू0 भारतीय नेपाली 100 रु० से ज्यादा सामान ले जाने पर कर वसूलने के संबंध में ज्ञापन देते हुवे भारत नेपाल सीमा से आने जाने वाले को 5000रू0 का सामान ले जाने की छूट मिले। जिससे व्यापारियों पर्यटकों व आम जनमानस को सुविधा दे व भारत नेपाल के सम्बन्ध हमेशा के लिए अच्छा रहे व दोनो देश के नागरिक अमन चैन से रहे। नेपाल सरकार के इस काले कानून को समाप्त करने का मांग किया।
ज्ञापन में बताया गया है कि, नेपाल सरकार द्वारा 60 रू० भारतीय नेपाली 100 रू० से ज्यादा सामान ले जाने पर नेपाल कस्टम शुल्क ले रहा है। इस काले कानून को लागू करने से भारत नेपाल के सम्बन्धों में कड़वाहट और सीमावर्ती बाजारों पर बहुत असर पड़ रहा है। जब कि भारत सरकार नेपाल से आने वाले सामान लाने पर 5000/- पांच हजार रू० का छूट देती है। और नेपाल से आने वाले वाहन को अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन नौतनवां तक आने को छूट देती है। जब कि नेपाल सरकार के इस रवैये से भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बहुत ही असुविधा हो रही है। आम जनमानस व व्यापारियों का नेपाल सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
भारत नेपाल के रोटी बेटी के संबंधों को तोड़ने की साजिश के तहत नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार काम कर रही है यह कहना है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का, वही भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया व मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने कहा कि, भारत और नेपाल का रिश्ता भाई भाई का रहा है, जबकि नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार अपने नागरिकों के साथ ही साथ भारत नेपाल संधि का भी खुला उलंघन कर रहा है।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल नरेंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष विशुन देव चौराशिय आईटी सेल धर्मेंद्र जायसवाल और भाजपा लोग उपस्थित रहे