नेपाल को बड़े पैमाने पर हो रही है मांस और मछली की तस्करी
तस्करों ने निचलौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गावों को बनाया ठिकाना
नौतनवा :महराजगंज जिले से सटे भारत नेपाल सीमा पर मौजूदा समय में मांस और मछली की तस्करी का खेल चल रहा है। नेपाल सरकार ने भारत से बकरों के आयात पर रोक लगा दिया है। इसका पूरा फायदा तस्कर उठा रहे हैं। साथ ही मछली की भी बड़े पैमाने पर तस्करी जारी है। खुली सीमा होने के कारण तस्कर मछली और मांस की खेप को ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर अनाधिकृत रास्तों से नेपाल भेजकर मालामाल हो रहे हैं।
निचलौल थाना क्षेत्र का लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी के आसपास का इलाका इस तस्करी का केंद्र है। तस्कर पहले मछली की खेप मंगाकर भरतीय इलाके में रखते हैं। फिर उसे रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली की मदद से नेपाल भेज देते हैं। यही नहीं बकरों को नेपाल ले जाना प्रतिबंधित होने के कारण तस्कर भरतीय सीमा में काटकर उसके मांस की खेप नेपाल में पहुंचा रहे हैं।
नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस और कस्टम की निगहबानी के बावजूद बड़े पैमाने पर मांस और मछली की तस्करी होना सवाल खड़ा कर रहा है।आखिर किसके सह पर हो रही है तस्करी?बताया जा रहा है कि नेपाल में गोपीगंज महेशपुर में इन तस्करों का सरगना बैठा है,जिसका मांस का बड़ा कारोबार है।वही अपने कैरियरों की मदद से प्रतिदिन इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती थानों को तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।