सोनौली समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिलाध्यक्ष किया बैठक

 


व्यापारियों की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी भारत नेपाल से 84 किमी सटी महराजगंज जनपद के सरहदी बाज़ारो के व्यापारियों से जनसंपर्क कर भेंटवार्ता कर व्यापारिक समस्याओं को लेकर चर्चा किया।


व्यापारियों के साथ मुलाकात में जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि, आज भारतीय क्षेत्र के व्यापारियों हालात बेहद दयनीय हो गई है, कोई भी जनप्रतिनिधि व्यापारियों की सुध लेने वाला नही है, ऐसे में व्यापारी किसके पास जाएं, कौन व्यापारियों के लिए लड़ाई लड़ेगा, इन्ही समस्याओं को लेकर युवा जिलाध्यक्ष ने जनपद के 84 किमी सरहदी बाज़ारो के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों से जनसंपर्क किया।


इस दौरान सोनौली के प्रमुख व्यापारी नेता व उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अजय उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि, किराना एवं कास्मेटिक दुकानों की अधिकांश प्रोडक्ट एक्सपायरी हो रही है, कपड़ा व्यवसायी रूपेश अग्रवाल ने बताया कि, ग्राहकों की कमी से कपड़ो की डिजाइन धीरे धीरे पुराने हो रहे है जो रद्दी के भाव व्यापारी बेचने को मजबूर है। इसी क्रम में सोनौली नगर अध्यक्ष व नौतनवा तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया कि, नेपाल के व्यापारिक संगठनों एवं राजनीतिक व्यक्तियों के साथ वार्ता चल रही है।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि, उच्चस्तरीय बैठक की रणनीति पर बात चल रही है, जिससे सीमावर्ती बाज़ारो के हजारों लोगों को बेरोजगारी से बचाया जा सके, सरहद के सभी कस्बो के व्यापारियों को भुखमरी से बचाया जा सके, संतोष अग्रहरी कहा कि, भेंटवार्ता सहित प्रादेशिक स्तर पर मुद्दा उठाया जाएगा।


इस दौरान युवा जिला महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मनोज टिबड़ेवाल, जिला मीडिया प्रभारी उमाकान्त मद्धेशिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, श्रीनिवास जायसवाल, श्याम जायसवाल, प्रताप मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.