लखनऊ से लुम्बिनी की यात्रा पर साइकिल से निकले एक भारतीय पर्यटक का सोनौली सीमा पर पहुचने की जानकारी के बाद रूपनदेही जिले के लायन्स क्लब और हिन्दू स्वयं सेवी संगठन के लोगो ने सीमा पर पहुँच कर भारतीय पर्यटक का भव्य स्वागत किया और उन्हें साथ लेकर लुम्बिनी रवाना हुए।
शनिवार की मित्रता और सद्भावना का संदेश लेकर लखनऊ से नेपाल की यात्रा पर साइकिल से निकले संग्राम सिंह भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर पहुंचे जहां नेपाल की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। संग्राम नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का भ्रमण कर वापस भारत के अयोध्या का दर्शन करते हुए लौटेंगे। उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रोटी बेटी मित्रता एवं सद्भावना का संदेश को बढ़ाना है।