उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रतनपुर नगर अध्यक्ष बने रिंकू मद्धेशिया, महामंत्री संतोष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सोनू कसौधन

 


महराजगंज डेक्स।


व्यापारियों के हितों एवं एकजुटता को लेकर कटिबद्ध उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिला इकाई ने नगर कमेटी विस्तार एवं व्यापारियों को एकजुट करने के मिशन को लेकर युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रतनपुर नगर कमेटी का गठन किया गया।


नगर कमेटी विस्तार करते हुवे नगर संरक्षक मोतीलाल जायसवाल, पारस यादव, विजय पासवान को जिम्मेदारी दी गई वही उपाध्यक्ष छेदी कसौधन, गिरिजेश शुक्ला, महामंत्री रामदेव, संतोष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सोनू कसौधन, संगठन मंत्री अनूप मद्धेशिया, मनोराम मद्धेशिया, मीडिया प्रभारी गोबिन्द साहनी, सलाहकार रंजय मद्धेशिया, विजय कसौधन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अक्षय कुमार, सुरेन्द्र मौर्या, सोनू, धर्मेंद्र मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया, मो0 शाहिद, कौशल सिंह को मनोनीत किया गया।


इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरी, युवा जिला महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, युवा जिला संगठन मंत्री दिनेश वर्मा, युवा जिला मीडिया प्रभारी उमाकान्त मद्धेशिया, नगर महामंत्री नौतनवा आनन्द श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, युवा जिला उपाध्यक्ष गुड्डू जायसवाल की उपस्थिति में नव कमेटी का गठन हुआ वही कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.