सोनौली महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली में व्यापारियों एवं नगर के आम जनता के साथ सोनौली थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज ने एक बैठक आहूत कर जन समस्याओं के साथ सुरक्षा एवं जनसहयोग पर वार्ता किया।
जानकारी देते चले कि, नगर पंचायत सोनौली भारत नेपाल सीमा का एक अतिसंवेदनशील कस्बा है, ऐसे में यहां लागातार जनसंपर्क एवं सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन की विशेष पहल चलती रहती है, इसी क्रम में 30 सितंबर 2023 को देर शाम सोनौली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह एवं चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने ग्रामचौपाल लगा कर व्यापारियों व आम नागरिकों के साथ बैठक कर नगर में सुरक्षा एवं जाम से सम्बंधित वार्ता किया।
आशीर्वाद मैरिज हाउस सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह, चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने बताया कि, सोनौली नगर वासियों से कहा कि, अपराध किसी भी तरह का हो रोकने के लिए आम जन का पुलिस से समन्वय होना बहुत जरूरी है, वही नगर में बाहर से आए हुए हैं किराये दार की पहचान होना बहुत जरूरी है, इस काम मे मकान मालिक सहयोग करते हुवे अपने किरायेंदारो का आधार कार्ड प्राप्त कर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे।
इस मौके पर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नगर अध्यक्ष बबलू सिंह, युवा नगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल, चेयरमेन हबीब खान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, विजय रोनियर, युवा भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रताप मद्धेशिया, मौलाना असगर अली, संजय कनौजिया, रुपेश अग्रवाल, प्रदीप नायक, श्रीनिवास, धर्मेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे