नौतनवा महराजगंज।
महराजगंज जनपद के नौतनवा विधानसभा के नगर पालिका परिषद नौतनवा क्षेत्र में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भूमि पूजन कार्यक्रम पूरे विधि विधान व मुहूर्त में हिन्दू रीति रिवाज के साथ संघ के गोरक्ष प्रान्त के प्रमुख सुभाष जी एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन सम्पन्न किया गया।
इस पावन अवसर पर सुभाष जी प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत ने उपस्थित लोगों से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रसिद्ध से दूर रहते हुए अपने 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रहा है। कार्यालय के लिए भूमि पूजन हो गया है अब कार्यालय का भवन बनना है। हमें प्रसिद्ध में भी नहीं जाना है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह नौतनवा नगर के पश्चिमी छोर पर संघ ने अपने भूमि की पूजन आहूत किया, इस मौके पर पूर्वांचल के दिग्गज नेताओं का सुबह से ही नौतनवा की धरती पर आगमन शुरू हो गया इसी क्रम मे नौतनवा पहुचे डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व विधायक फरेन्दा बजरंगी सिंह, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, फरेन्दा चेयरमैन राजेश जायसवाल, सतीश चंद्रवेदी पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर कन्हैया पासवान, अध्यक्ष फरेंदा अशोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उपस्थिति ने नौतनवा मे भूमि पूजन को ऐतिहासिक बना दिया।
वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया, नरसिंह पाण्डेय रवि बर्मा,आदि की उपस्थिति रही।