नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी मंदिर के प्रांगण में सजे माँ नव दुर्गा के पंडाल देखने उमड़े भगतगण

 



सोनौली महराजगंज।


ऐतिहासिक महत्व एवं भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित सरहदी कस्बा नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी मंदिर के प्रांगण में सजे माँ नव दुर्गा के पंडाल को देखने के लिए नगर ही नही बल्कि सुदूर क्षेत्रो सहित पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी मनभावन माता नव दुर्गा के दर्शन करने पहुच रहे है।


बताते चले कि शारदीय नवरात्र के पावन मौके पर भक्तो द्वारा अपने अपने स्तर पर नवदुर्गा प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा करते है, वही इस बार सोनौली के युवाओ में रामजानकी मन्दिर परिसर में माता की स्थापना कर पूजा अर्चना कर पंडाल को ऐतिहासिक बनाने का फैसला करते हुवे इसे भब्यता देने की हर भरकस प्रयास किया जो आज सुबह तक नगर ही नही बल्कि आस पास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन गया।


रामजानकी मन्दिर में निर्मित माता के पंडाल की शोभा व सजावट और बनावट की फोटो जैसे ही शोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सैकड़ों की संख्या में लोगो का हुजूम पंडाल देखने के लिए पहुच गया, जो कि, आज भी रहा।

नगर पंचायत सोनौली के पूर्व सपा चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव ने बताया कि, यह उपलब्धि पूरे नगर की है, जन सहयोग से बहुत कुछ किया जा सकता है, 

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत सोनौली के मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल ने बताया कि, धर्म, संस्कृति और संस्कार से धर्म की विजय होती है, हमे देश और धर्म के प्रति समर्पण होने की जरूरत है।


जानकीनगर वार्ड के पूर्व सभासद प्रत्याशी रमाकांत मद्धेशिया उर्फ दीपू ने बताया कि, श्रीराम जानकी मंदिर परिषर में निर्मित माता के दर्शन करने वालो की संख्या नगर के अन्य पंडालों की अपेक्षा सर्वाधिक है।

रामजानकी मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास जी महाराज ने बताया कि, पिछले वर्ष से अधिक मंदिर को सजाया गया है, इस बार नगर में सर्वाधिक भीड़ भाड़ मंदिर परिषर में नजर आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.