महराजगज अखिल भारतीय वैश्य महासभा का हुआ बैठक

 


महराजगज

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को नारायण वाटिका महराजगंज में अखिल भारतीय वैश्य महासभा की एक बैठक यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय सुधाकर जायसवाल जी की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुआ। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर चर्चा करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वैश्य शिरोमणि आदरणीय सुभाष अग्रहरि जी तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीय पशुपतिनाथ गुप्त जी रहे। बैठक के दौरान संगठन को वार्ड व ग्राम स्तर पर मजबूत करने की दिशा में घंटो चर्चा करने के पश्चात पदाधिकारियों को नामित किया गया। अपने संबोधन में


जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज की एकजुटता वर्तमान समय की जरूरत है, वैश्य समाज के सभी उपजातियों को एकजुट करना हमारे संगठन का उद्देश्य है। अभी तक राजनीतिक पार्टियों ने वैश्य समाज को सिर्फ छलने का कार्य किया है, हम एकजुट होकर अपने हक और हुकुक की लड़ाई स्वयं लड़ेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर अग्रहरि जी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्री विजय जायसवाल जी, कार्यकारी अध्यक्ष व घुघली ब्लॉक प्रमुख आदरणीय ओमप्रकाश जायसवाल जी, ब्लॉक प्रमुख सदर इंजीनियर विवेक गुप्ता जी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा आदरणीय राकेश मद्धेशिया जी, जिला महामंत्री अजय अग्रहरी, वरिष्ठ समाजसेवी के एम अग्रवाल जी, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा जी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता जी, अनिल कसौधन जी आदि प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री अजय अग्रहरी ने किया।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री राम जायसवाल, श्री अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष रतन गुप्ता,जिला संगठन मंत्री दुर्गा मद्धेशिया, जिला मीडिया प्रभारी विजय चौरसिया,संजीव जायसवाल, कृपाशंकर मद्धेशिया, उदय राज रौनियार, मनोज जायसवाल, बैजनाथ मद्धेशिया, नौतनवा नगर अध्यक्ष किशोर मद्देशिया, सोनौली नगर अध्यक्ष कृपा शंकर मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया,संजीव जायसवाल, आनंद श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, डॉ कृष्ण कुमार अग्रहरी, डॉक्टर गौरव मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.