भारत नेपाल सिमा नमेंस से नेपाली सशस्त्र बल पर्यटकों सहित किया वापस नेपाली सशस्त्र बल बताया घुसपैठ की आशंका

 


सोनौली महराजगंज।


भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक को लेकर बना असमंजस की यथास्थिति, नेपाल जा रहे पर्यटकों सहित सभी भारतीय बाइक कार को आज सुबह 7 बजे से भारत नेपाल नमेंस से नेपाली सशस्त्र बल ने वापस भारतीय क्षेत्र में लौटाना शुरू कर दिया, हालांकि इस रोकथाम को लेकर जब नेपाली सशस्त्र बल से संपर्क किया गया तो कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा था, सिर्फ इतना जानकारी दिया गया कि, काठमांडू आंदोलन व उसमे घुसपैठ रोकने व सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया था, हालांकि 9:30 बजे से सभी के लिए आवागमन बहाल कर दिया गया।


नेपाल सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक काठमांडू आंदोलन को लेकर चाकचौबंद में जुटी नेपाली सुरक्षा एजेंसियां आज सुबह 7 बजे से नेपाल में भारतीय वाहनों का पूर्ण रूप से प्रवेश प्रतिबंधित करते हुवे उन्हें नमेंस से ही वापस कर दिया, हालांकि बाद में करीब 9:30 बजे सभी रोक समाप्त करते हुवे भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.