सोनौली महराजगज
सरहदी नगर पंचायत सोनौली में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एस एस बी ने सम्मिलित रूप से स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर नगर स्थित रामजानकी मंदिर में दीपोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न किया। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित ABVP के नौतनवां तहसील के तहसील प्रमुख सन्नी गुप्ता ने बताया कि 12 जनवरी सन 1863 में स्वामी जी का जन्म हुआ था उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस जी की प्रेरणा से देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत देश और इसकी संस्कृति का परचम लहराया वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं जिसके जीवन से प्रेरित होकर
आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज पूरे देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अलग अलग नामों से कार्य कर रहा है।अपने संबोधन में नगर के ही समाजसेवी एवं भूतपूर्व सैनिक दीपक बाबा ने कहा कि स्वामी जी ने अपने सम्बोधन में शून्य का वर्णन कर पूरे विश्व को लोहा मनवाया था आज हमारा देश उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की ओर अग्रसर है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक अहम योगदान है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव जायसवाल ने बताया कि 1893 में जब शिकांगों में हो रहे विश्व धर्म सम्मेलन में विवेकानंद जी को भारत की ओर से बोलने का अवसर प्राप्त
हुआ तो अपने सम्बोधन से ही उन्होंने सबको आकर्षित कर लिया और बहुत देर तक उनके लिए जोरदार तालियां बजती रहीं इस तरह उन्होंने भारत का लोहा मनवाया। इस अवसर पर ABVP नगर अध्यक्ष बसन्त मद्धेशिया, नगर मंत्री विवेक मिश्रा,भाजपा के जिला सह संयोजक (विदेश सम्पर्क विभाग) रवि वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल,सेक्टर प्रमुख प्रेम सिंह, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सदस्य प्रदीप जायसवाल,सूरज जायसवाल, बाबा शिवनारायण दास,इंडो नेपाल बॉर्डर चौकी के एस एस बी के जवान, ABVP सोनौली के समस्त दायित्वधारी सहित नगर के अन्य लोग भी उपस्थित रहें।